Afroj khwaja सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता के स्काई वाक में चलकर किया गया निरीक्षण

रायपुर/21 सितम्बर 2019 रायपुर शहर में पूर्व की सरकार द्वारा जनता की विरोध के बावजूद भी पूर्व की बीजेपी के द्वारा कमीशन के चक्कर मे स्काई वाक बनाया गया जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा आधे अधूरे स्काई वाक को लेकर आज राज्य सरकार द्वारा गठित स्काई वाक समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा,विधायक विकास उपाध्याय,कुलदीप जुनेजा,कन्हैया अग्रवाल,महापौर प्रमोद दुबे एवं समिति के सभी सदस्य द्वारा आज स्काई वाक में क्रेन के ऊपर चढ़कर,स्काई वाक में चलकर स्काई वाक का किया गया निरीक्षण,स्काई वाक कब निरीक्षण के समय कलेक्टर,नगर निगम कमिश्नर एवं पीडब्लूडी के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने स्काई वाक के निरीक्षण के दौरान कहा कि आज स्काई वाक समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के साथ हम सभी काँग्रेस के साथियो ने स्काई वाक पर चढ़कर उसमे चलकर स्काई वाक का निरीक्षण किया इस स्काई वाक को जनता के विरोध के बाद भी पूर्व की सरकार द्वारा कमीशन के चक्कर मे जबरन बनाकर आम जनता को परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है इस समस्या से जनता को किस तरह राहत मिले और उसका सदुपयोग कैसे हो इसको लेकर आज हम सब समिति के सदस्य,कलेक्टर,कमिश्नर एवं पीडब्लूडी के सभी अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर समस्या का समाधान के बारे में अवलोकन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *