रायपुर/18 सितम्बर 2019 पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कल खाद्यमंत्री से एपीएल राशनकार्ड शिविर एक हप्ता आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा किये थे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जनता की मांग को मानते हुए तत्काल एपीएल राशनकार्ड शिविर एक हप्ता आगे बढ़ाया, अब 23 तारीख तक प्रत्येक परिवार का सामान्य राशनकार्ड बनेगा पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता की मांग पर हमसब जनप्रतिनिधि कल खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से बात करते हुए एपीएल राशनकार्ड शिविर एक हप्ता आगे बढ़ाने की चर्चा किये थे जिसे मंत्री जी ने जनता की मांग को समझते हुए और लगातार त्योहार पढ़ने से बहुत सी जनता तय समय तक शिविर में उपस्थित नही हो पाए थे अतः तत्काल निर्णय लेते हुए खाद्य मंत्री जी के द्वारा शिविर को एक हप्ता आगे बढ़ाया गया
पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आज स्वयं खाद्यमंत्री अमरजीत भगत रायपुर के महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड,सुधीर मुखर्जी वार्ड,पंकज विक्रम वार्ड में स्वयं शिविर में पहुचे ओर सामान्य राशनकार्ड शिविर का किये अवलोकन जनता ने भी मंत्रीजी के द्वारा राशनकार्ड शिविर को एक हप्ता आगे बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया तारीख आगे बढ़ने से जिस परिवार का राशनकार्ड छूट गया था अब वो भी शिविर में पहुचकर अपना ओर अपने परिवार का सामान्य राशनकार्ड बनवा सकते है मंत्री जी के साथ विधायक विकास उपाध्याय,महापौर प्रमोद दुबे,कन्हैया अग्रवाल,शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे,देवेंद्र यादव,गोवेर्धन शर्मा,राजेश ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

