शंकरनगर में गोली चलने से सनसनी दहशत का माहौल कायम

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शंकरनगर में गोली चलने की खबर से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीमती कुसुम जाजू पति भगोती प्रसाद जाजू ने रिटायर्ड आर्मी सैनिक अरुण वाजपेयी पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए घटना से पुलिस को अवगत कराया। गोली घर के ही सामने खडी हेमंत गोलछा की कार पर लगने से बड़ी घटना टल गई। गोली चलाए जाने का कारण कार पार्किंग को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुशांत बैनर्जी ने आरोपी अरुण वाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही रायफल और लाइसेंस दोनों जप्त कर लिया है। घटना की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *