प्रधानमंत्री आवास सड्डू-सुमेरा में पेयजल संकट गहराया, रहवासियों में बढ़ रहा आक्रोश

प्रधानमंत्री आवास सड्डू-सुमेरा में पेयजल संकट गहराया, रहवासियों में बढ़ रहा आक्रोश

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित सड्डू-सुमेरा आवास परिसर में रहने वाले लोगों को इन दिनों भीषण पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आवास तो बना दिए गए हैं, लेकिन मूलभूत सुविधा पानी की व्यवस्था नहीं होने से रहवासियों में भारी नाराजगी है।जानकारी के अनुसार, परिसर के दो ब्लॉकों में लगभग 58 परिवार निवासरत हैं। पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को प्रतिदिन पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और नगर निगम से शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ पर्याप्त क्षमता की पानी की टंकी और नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था की जाती, तो आज उन्हें इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे नगर निगम कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उनका कहना है कि सरकार द्वारा आवास उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उनका जीवन कठिन हो गया है।अब देखना यह होगा कि नगर निगम और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और 58 परिवारों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *