*मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ की रायपुर जिला मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*

*मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ की रायपुर जिला मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*




*रायपुर, 02 अगस्त 2026* *मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर की मासिक बैठक आज प्रदेश कार्यालय, गंगा नगर, पंडरी (रायपुर) में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।* *बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक श्री परमेश्वर यादव एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री अभिनव यादव ने की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री मनोज कुमार यादव तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शंकर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।*
*बैठक का संचालन रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गजानंद यादव के नेतृत्व में किया गया। इसमें रायपुर जिले के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, परिक्षेत्र के प्रतिनिधियों तथा समाज के वरिष्ठजनों, युवा साथी,माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।*
*बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख विषयों में रथ यात्रा कार्यक्रम के आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण, समाज में जनजागरण अभियान, राऊत एवं रावत श्रेणी को ओबीसी में शामिल कराने हेतु दिल्ली जाने की प्रस्तावित रणनीति, जिला एवं कार्यकारिणी स्तर के पदाधिकारियों को सक्रिय करने, प्रत्येक माह नियमित मासिक बैठक आयोजित करने, वर्ष 2026 के कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों तथा रायपुर जिला का बैंक खाता खुलवाने संबंधी प्रस्ताव शामिल रहे।*
*बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया*। *संगठन पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *