दोनों पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अजीत जोगी ने लोकतंत्र के हत्या की गई है:- इम्तियाज़ हैदर ,चेयरमैन


छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतागढ़ विधानसभा चुनाव में हुई लोकतंत्र को हत्या के मामले मंतूराम पवार और नागरिक आपूर्ति निगम(नान) भ्रष्टाचार में शिवशंकर भट्ट के बयान के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं अजीत जोगी की संलिप्तता आने के बाद पीसीसी के आदेशानुसार प्रदेश भर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कर विरोध किया गया और दोनों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन इम्तियाज़ हैदर ने कहा कि जिस प्रकार मंतूराम का बयान आया है उस से प्रतीत हो गया है कि दोनों ने मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है और 21 लाख फ़र्ज़ी कार्डो के द्वारा जनता के पैसों को अपना पैसा बनाया है, भोली भाली जनता के साथ छल किया है, निश्चतरूप से जनता में क्रोध है।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्यरूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इम्तियाज़ हैदर, प्रदेश प्रवक्ता मो. सरोश, विपुल जैन,सैय्यद हुसैन, प्रदेश महासचिव तेजिंदर सिंह होरा,हैदर अली,जुबेर आलम,दिलशाद हुसैन,हजरुन बानो,दर्शन कौर, सुखदेव भामरा,जावेद नक़वी,अकील हैदर,जिया अहमद,फ़िरोज़ खान,राजिक खान,शादमान अली, अब्बास अली, ग़ज़नफर भाई, राजेश बघेल, वसी हैदर सहित सभी प्रदेश ,जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *