*वन बंधु परिषद छत्तीसगढ़ इकाई का हैदराबाद में सम्मान*

*वन बंधु परिषद छत्तीसगढ़ इकाई का हैदराबाद में सम्मान*


*डागा राष्ट्रीय वन यात्रा प्रभारी नियुक्त*
रायपुर। बन बंधु परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश का विगत दिनों हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में सम्मान किया गया, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि एकल विद्यालयों के संचालन हेतु सबसे अधिक राशि एकत्र करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर चैप्टर को सम्मानित किया गया।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि हैदराबाद के कान्हा शांतिवनंम आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में संकल्प और विजन पर विचार मंथन किया गया। वन बंधु परिषद द्वारा देशभर में वनवासी क्षेत्रों में पहुंचकर एकल विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है, इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में परिषद का विशेष योगदान रहा है। श्रीमती खंडेलवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश माहेश्वरी, संरक्षक रमेश सरावगी,रामेश्वर काबरा,रतनी काबरा, राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिभुवन काबरा, संगठन मंत्री शांता सारडा,वेस्ट जोन अध्यक्ष श्याम गर्ग ने छत्तीसगढ़ परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया।
श्रीमती कविता राठी ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान संभाग प्रमुख प्रेम सिरसो,चैप्टर अध्यक्ष बीएल अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया,सचिव चंदन जैन,उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल,प्रोजेक्ट संयोजक अनिल डागा,महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया, धमतरी चैप्टर अध्यक्ष प्रभाष अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा अनिल डागा को राष्ट्रीय वन यात्रा प्रभारी भी नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *