“भिलाई-चरोदा की जनता त्रस्त, अब जागरूक और ईमानदार वार्ड वासी खुद आम आदमी पार्टी से उतरेंगे चुनावी मैदान में, सदस्यता अभियान जारी है” — आप चुनाव प्रभारी देविंदर भाटिया


“भिलाई-चरोदा की जनता त्रस्त, अब जागरूक और ईमानदार वार्ड वासी खुद आम आदमी पार्टी से उतरेंगे चुनावी मैदान में, सदस्यता अभियान जारी है” — आप चुनाव प्रभारी देविंदर भाटिया
​भिलाई-चरोदा। आगामी नगर पालिक निगम चुनावों के मद्देनजर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने और रणनीतिक विस्तार के लिए भिलाई-3 में 16 जुलाई को एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ उतरने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में चुनावी रणनीति के तहत बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक गतिशील बनाने की ठोस कार्ययोजना तैयार की गई, ताकि आगामी निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जा सके।​इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में विशेष रूप से दिल्ली से पधारे प्रदेश सह-प्रभारी माननीय श्री समर कुमार जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और मूलमंत्र दिए। बैठक में उनके साथ प्रदेश सचिव व चुनाव प्रभारी श्री देविंदर सिंह भाटिया जी, लोकसभा महासचिव श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी जी तथा विशेष रूप से आमंत्रित ब्लॉक अध्यक्ष वैशाली नगर श्री पुरुषोत्तम राजपूत जी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी श्री देविंदर सिंह भाटिया जी ने कहा कि अलग-अलग समाज और बिरादरी के संगठन अब केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहना चाहते। वे चाहते हैं कि उनके समाज के सक्रिय और शिक्षित युवाओं को राजनीतिक दल टिकट दें, ताकि नगर निगम के भीतर उनके समाज की आवाज और समस्याएं मजबूती से उठाई जा सकें। शीर्ष नेतृत्व ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकते हुए चुनाव के लिए पूरी तरह सक्रिय होने का आह्वान किया।​बैठक के दौरान लोकसभा महासचिव वी चुनाव सह प्रभारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी जी एवं जिला महासचिव व विधानसभा प्रभारी श्री अजय रामटेके जी ने कहा कि पूरे प्रदेश में तथा भिलाई-चरोदा के वार्ड वासी सदस्यता अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व और प्रभारियों के मार्गदर्शन में भिलाई-चरोदा नगर पालिका निगम क्षेत्र से स्थानीय स्तर पर संगठन की भावी रूपरेखा और चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों सहित संगठन मंत्री शम्मी अहमद, इमरान शेख, मोहित सोनी, तरुणा दुर्गा, पंकज तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने और संगठन के ढांचे को हर वार्ड में अभेद्य बनाने की रणनीति पर अपनी सहमति जताई।​बैठक में वार्ड वासियों द्वारा स्थानीय समस्याओं के समाधान के प्रयासों के बारे में वार्ड अध्यक्ष शम्मी अहमद और मंजीत कुमार ने बताया कि विगत कुछ समय पहले क्षेत्र में लाखों रुपए का खर्चा कर जिस सामुदायिक शौचालय का निर्माण निगम द्वारा किया गया था और जो पिछले 4 वर्षों से बंद पड़ा था, उसे निगम अधिकारियों से चर्चा कर पुनः खुलवाया गया है। साथ ही क्षेत्र की लंबे समय से गंदी पड़ी नालियों की सफाई करवाई गई है। इसके अलावा उपस्थित वार्ड सदस्यों ने बैठक में कई महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दे उठाए, जिनमें बंद पड़े वाटर एटीएम को मरम्मत कर पुनः प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कदम उठाने, भिलाई-3 सिरसा गेट के पास अंडरपास को हर 2 महीने में मरम्मत हेतु बंद किए जाने की समस्या, जी केबिन क्षेत्र में सुगम सड़क बनवाने, बाजारों को व्यवस्थित करने, parking समस्याओं के समाधान, पेयजल समस्या, सीवरेज एवं जल भराव की समस्या की जानकारी साझा की। पार्टी नेतृत्व ने इन सभी जनसमस्याओं को लेकर मुखरता से आवाज उठाने और आंदोलन करने का आश्वासन दिया।
ज्ञान प्रकाश तिवारी लोकसभा महासचिवचुनाव सह प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *