*माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा एक दिवसीय “रंगीला” सावन प्रदर्शनी का आयोजन 20 को*

*माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा एक दिवसीय “रंगीला” सावन प्रदर्शनी का आयोजन 20 को*


रायपुर। गुढियारी माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में एक दिवसीय “रंगीला” सावन उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन 20 जुलाई को गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम भवन में किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए संगठन की अध्यक्ष भावना राठी एवं सचिव संगीता मालानी ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।
वही प्रदर्शनी में फ़ैशन,ज्वेलरी,घर सजावट एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल रहेंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मनोरंजन एवं मस्ती से भरपूर गीत संगीत के साथ धमाकेदार हौजी,सरप्राइज़ गिफ़्ट,लकी ड्रॉ एवं कई आकर्षक पुरस्कार होंगे lकार्यक्रम की संयोजिका सविता सोनी एवं रेखा पुंगलिया ने बताया कि कार्यक्रम से एकत्र होने वाली राशि को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर से लघु व्यापार संचालित कर रही महिलाओं को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *