गरीबों के आशियाने के न्याय की लड़ाई जारी है!

गरीबों के आशियाने के न्याय की लड़ाई जारी है!


आज ग्राम नकटी के लगभग 85 गरीब परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा माननीय अनुज शर्मा जी के आवास का घेराव किया गया।
यह आंदोलन जिला अध्यक्ष माननीय नवनीत नंदे जी एवं युवा विंग जिला अध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान जी, प्रदेश अध्यक्ष (युवा विंग) इमरान खान जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शिव शर्मा जी, RTI विंग सचिव संजय गुप्ता जी, महिला विंग जिला अध्यक्ष (रायपुर) अनुराधा शुक्ला जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सागर क्षीरसागर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) मिथलेश साहू जी, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सनोज दास जी, वीरेंद्र पवार जी, बलवंत जी, पंकज शर्मा जी, फारुख जी, राहुल जी, जिला उपाध्यक्ष श्याम शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विजय देवांगन जी, जयदीप मुग्दियार जी सहित आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हमारी मांग स्पष्ट है—गरीबों के घर उजाड़कर विधायक कॉलोनी का निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनता के विश्वास से होता है, गरीबों का आशियाना छीनकर नहीं।
हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि:✅ प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए।✅ चरागाह भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।✅ गरीब, मजदूर, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
आम आदमी पार्टी गरीब, वंचित और शोषित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हक एवं न्याय की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।
“गरीब का घर नहीं उजड़ने देंगे, न्याय दिलाकर रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *