रेंजर समेत तीन वनकर्मी निलंबित

रेंजर समेत तीन वनकर्मी निलंबित


जगदलपुरः इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ शिकार और खाल तस्करी के मामले में पासेवाड़ा रेंज के रेंजर कमल कश्यप, डिप्टी रेंजर नरहरि बघेल और बीट गार्ड विश्वनाथ मांझी को निलंबित कर दिया है। यह विभागीय स्तर पर शिकार प्रकरण में पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। ‘करोड़ों की निगरानी, फिर भी रिकार्ड से बाहर थे दो बाघ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर कैमरा ट्रैप, एम-स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग और वैज्ञानिक मानिटरिंग व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त कार्रवाई में आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। इनमें आइटीआर का एक चौकीदार और दो आत्मसमर्पित माओवादी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *