*आरंग की गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी सील डीएसी लेकर दे रहे थे पर्ची*

*आरंग की गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी सील डीएसी लेकर दे रहे थे पर्ची*


आरंग: आरंग ब्लॉक स्थित गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को इंडियन आयल कार्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई के तहत सील कर दिया गया है। एजेंसी के संचालन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और कथित अनियमितताओं के बाद की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के लगभग 20 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं के सामने घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि गैस वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था. कब और कैसे होगी, ताकि आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इधर, कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से एजेंसी के कर्मचारी उन्हें फोन पर और कार्यालय बुलाकर डीएसी (डिलीवरी आथेंटिकेशन कोड) ले रहे थे और बदले में एक पर्ची देकर यह आश्वासन दे रहे थे कि ‘इस पर्ची के आधार पर आपको गैस सिलिंडर मिल जाएगा।’ हालांकि, शिकायत करने वाले कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें अब तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं मिली है। ऐसे में एजेंसी सील होने के बाद इन उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ गई है। आरंग में गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें पहले भी समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे में एजेंसी को सील करने की कार्रवाई के साथ-साथ प्रभावित उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक माना जा रहा है। अब उपभोक्ताओं की मांग है कि प्रशासन और इंडियन आयल कार्पोरेशन स्पष्ट करे कि जिन लोगों से डीएसी लेकर केवल पर्ची दी गई और गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई, उनके लिए क्या व्यवस्था की जा रही है । साथ ही, क्षेत्र के लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *