आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के कार्यालय पहुँच नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कालोनी के बहिष्कार करने ग्रामीणों को समर्थन देने सौंपा ज्ञापन


( आरंग विधानसभा)
✨आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के कार्यालय पहुँच नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कालोनी के बहिष्कार करने ग्रामीणों को समर्थन देने सौंपा ज्ञापन
✨नकटी की चारागाह भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी स्वीकार न करने एवं प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की उठाई मांग
रायपुर, 8 जुलाई। आम आदमी पार्टी आरंग विधानसभा के पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज विधानसभा प्रभारी परमानंद जांगड़े के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक श्री खुशवंत साहेब के मंत्री कार्यालय पहुँचकर ग्राम सम्मानपुर (नकटी) की चारागाह भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को स्वीकार न करने तथा प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास एवं न्याय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री श्री खुशवंत साहेब के क्षेत्रीय प्रवास पर होने के कारण ज्ञापन उनके निज सचिव को सौंपा गया।प्रतिनिधिमंडल में श्री द्वारिका नारंग, श्री राजबंधु नवरंगे, श्री देवेन्द्र बंजारे, श्री राकेश जांगड़े एवं श्री ईश्वर वर्मा शामिल रहे।ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में लगभग 85 गरीब एवं श्रमिक परिवारों के घर ध्वस्त किए जाने से सैकड़ों लोग बेघर होकर कठिन परिस्थितियों में जीवन-यापन करने को विवश हैं। ऐसी स्थिति में उसी भूमि पर विधायक कॉलोनी का निर्माण करना मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप नहीं होगा।आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनता के विश्वास, सेवा और संवेदनशीलता से बढ़ता है। अतः मानवता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को स्वीकार न करने की लिखित सहमति प्रदान की जाए तथा प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, वैकल्पिक आवास और न्यायपूर्ण समाधान के पक्ष में सकारात्मक पहल की जाए।इस अवसर पर परमानंद जांगड़े ने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीब, वंचित और बेघर हुए परिवारों के न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। इसी क्रम में प्रदेश के सभी माननीय विधायकों को भी ज्ञापन सौंपकर उनसे प्रभावित परिवारों के पक्ष में खड़े होने और विधायक कॉलोनी स्वीकार न करने का नैतिक आग्रह किया जा रहा है।जारीकर्तापरमानंद जांगड़ेप्रदेश अध्यक्ष, एस.सी. विंग, आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़प्रभारी – आरंग विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *