रायगढ़ ।पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के पर्व मोहर्रम (ताजिया) के मद्देनजर आयोजन समिति के सदस्यों, मुस्लिम समुदाय एवं शहर के प्रबुद्धजनों के साथ शांति समिति की बैठक आज पुलिस कंट्रोल रूम में बुलाई गई थी,जिस बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर,एसडीएम रायगढ़ आशीष देवांगन, थाना प्रभारी कोतवाली एस एन सिंह, थाना प्रभारी कोतरा रोड रूपक शर्मा, थाना प्रभारी चक्रधर नगर युवराज तिवारी, चौकी जूटमिल प्रभारी अंजना केरकेट्टा समेत नगर निगम रायगढ़ एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे, साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में बैठक में शामिल हुए।पुलिस प्रशासन की ओर से बुलाई गई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने मुस्लिम समाज के लोगों से मोहर्रम को लेकर उनकी तैयारियों तथा स्थानीय प्रशासन से वे जिस प्रकार का सहयोग चाहते हैं उसे लेकर चर्चा की।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण रूप से मनाए जाने की अपील करते हुये आयोजन समिति के लिए तैयार किए गए एजेंडा का पालन करने के लिये कहा गया । उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई जावेगी, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के वॉल्यूम को ध्यान रखा जाये, ताजिया की ऊंचाई इतनी अधिक ना हो कि बिजली के तारों से उलझे, ताजिया से गुजरने वाले मार्गों में कोई व्यवधान न हो इसके लिये व्यवस्था बनायी गई है ।चर्चा में सर्वप्रथम मोहर्रम के दिन रायगढ़ के विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाले ताज़िया जुलूस एवं अखाड़ा प्रदर्शन तथा इस अवसर पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों के बारे में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया साथ ही मोहल्लों से निकलने वाले जुलूस का आरंभ से लेकर गंतव्य तक का मार्ग भी बताया गया ताकि पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जा सके।मोहर्रम पर्व पर प्रतिवर्ष शहर के कई मोहल्लों से मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ताजिया व जुलूस निकाला जाता है जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चांदनी चौक पहुंचता है, फिर सम्मिलित रूप से जुलूस चांदनी चौक से गांजा चौक स्थित जामा मस्जिद पंहुचता है फिर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दरोगापारा करबला तालाब में ले जाकर ताजिया के साथ समापन होता है।जिसे मुस्लिम समाज के द्वारा शान्तिपूर्वक मनाने का भी निर्णय लिया गया,एव जिला प्रशासन को कंट्रोल रूम मे मौजुद उन सभी गणमान्य लोगों ने अपना पूरा आश्वासन व समर्थन दिया
पुलिस अधीक्षक द्वारा मुस्लिम समाज के पर्व मोहर्रम (ताजिया) के मद्देनजर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक

