राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहली बार भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर 23 वनडे मैच खेल खेला जाएगा। बता दें वनडे मैच के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को लगभग 11 साल इंतजार करना पड़ा है। इससे पहले रायपुर स्टेडियम में 20-20 मैच खेले गए थे, लेकिन 11 साल बाद इस मैदान में अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट भी खेले जाएंगे!
छत्तीसगढ़ किक्रेट संघ के मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने आगामी दिनों में होने वाले वनडे मैच को लेकर कहा कि इस अभी कुछ प्रक्रिया बाकी है। हालांकि छत्तीसगढ़ कां अंतर्राष्ट्रीय मैच की प्रथमिकता मिल गई है। आने वाले दिनों में यहां भी वनडे और टेस्ट मैच कराने की अनुमति मिल जाएगी। भारत—बांग्लादेश के पहले इलेट्रीक बॉडी की टीम आएगी, उसके बाद आगे का रास्ता तय होगा।

