एयरफोर्स में कार्यरत विधवा महिला से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के पालम इलाके में एयरफोर्स में कार्यरत एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर शादी करने का निरंतर दवाब बना रहा था और उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने बताया कि आरोपी की पहचान सोमप्रकाश के रूप में हुई है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। 38 वर्षीय पीड़िता भी मूलत: बुलंदशहर की रहने वाली है और दिल्ली के मंगलापुरी इलाके में रहती है। उसके पति का देहांत हो चुका है। महिला एयरफोर्स में कार्यरत है।गत 3 सितंबर को महिला ने पालम थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि बुलंदशहर में बीएड की पढ़ाई करने के दौरान उसकी मुलाकात सोमप्रकाश से हुई थी। उसके बाद वह दिल्ली आ गई। सोमप्रकाश दिल्ली आकर उससे मिलने की कोशिश करने लगा। वह उस पर शादी करने का दवाब डालने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया।एक दिन आरोपी ने उसे डरा धमकाकर अपने साथ एक होटल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *