– पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व विधायक अमित जोगी चारों से नैतिकता की कोई उम्मीद तो नहीं है लेकिन फिर भी हम मांग करते हैं कि चारों को अंतागढ़ चुनावी धांधली की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए तत्काल राजनीति छोड़ देनी चाहिए।
– चारों राजनेताओं अगर अपने दावों के अनुसार बेकसूर हैं तो चारों को अंतागढ़ मामले की जांच में सहयोग करना चाहिए।
– पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी को अपने दामाद पुनीत गुता को वॉइस सेंपल देने के लिए कहना चाहिए।
– वाइस सेम्पल देने में चल रहा हीला हवाला अब बंद होना चाहिए।
– इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और अमित जोगी को भी तत्काल अपने वॉइस सेंपल जांच कर रही एसआईटी को देना चाहिए।
– इस बात की भी विस्तृत जांच होनी चाहिए कि सौदे के लिए जो सात करोड़ दिए गए वह राशि तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत के पास कहां से आए।
– कांग्रेस सरकार से यह भी मांग करती है कि मंतूराम पवार के बयान के आधार पर दोषी अधिकारियों और बचौलियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
पत्रकारवार्ता में मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता मोहम्मद असलम तथा संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप षडंगी उपस्थित थे

