जनता से रिश्ता वेबडेस्क। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सबसे बड़ा भूचाल राजनीति क्षेत्र के सबसे बड़े पैतरे बाज मंतू राम पवार और अंतागढ़ चुनाव के मुख्य आरोपी ने आज कोर्ट में नीरज श्रीवास्तव की अदालत में जाकर अपना 164 बयान दर्ज कराया, और अंतागढ़ मामले में पूरा खुलासा किया। जिससे इस षढ़यंत्र में शामिल सभी दिग्गज नेताओ की मुश्किलें बढ़ी.मंतूराम पवार ने आज मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 में बयान दर्ज कराते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व विधायक अमित जोगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरी डील साढ़े सात करोड़ की हुई थी। मंतूराम ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उस पर प्रेशर डालकर यह डील की गई। इसके बाद वह काफी गिल्टी महसूस कर रहा था। मंतुराम ने कोर्ट में यह बयान दर्ज कराया है कि, अंतागढ़ टेप कांड में साढ़े सात करोड़ रुपए की डील हुई थी, और यह डील मंत्री राजेश मूणत के बंगले पर हुई थी।
मंतू राम पवार ने कोर्ट में किया बड़ा खुलासा साढ़े सात करोड़ रुपए की डील राजेश मूणत के बंगले पर हुई थी।

