रायपुर। एसएसपी आरिफ शेेख की मुहिम हर हेड हेलमेट’ से रायपुर पुलिस को आज गोल्डन बुक से नवाजा जायेेगा। रायपुर पुलिस को लार्जेस्ट डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ हेलमेट्स इन अ डे का टाइटल मिल रहा है. राजधानी के न्यू सर्किट हाउस में रिकॉर्ड मैनेजमेंट के जज ये अवॉर्ड देंगे. स्वतंत्रता दिवस के दिन 147 केंद्रों से 15223 हेलमेट का वितरण किया था इसके साथ ही 16000 लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई थी।
रायपुर पुलिस ने ‘हर हेड हेलमेट’ अभियान की शुरुआत की थी. जिसे अच्छा रिस्पांस भी मिला है. अब इसी अभियान के लिए रायपुर पुलिस को गोल्डन बुक अवार्ड से शनिवार को नवाजा जाना है. आज 7 सितंबर को यह अवार्ड एसएसपी आरिफ शेख को मिलेगा. पुलिस ने रिकॉर्ड के लिए आवेदन भेजा था, जिसे गोल्डन बुक रिकॉर्ड कमेटी ने अप्रूव क्या. अब मैनेजमेंट खुद रायपुर आकर यह अवार्ड देने वाली है.इसके साथ ही रायपुर पुलिस को दो और अवॉर्ड मिले हैं. जिसमें एंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का भी अवॉर्ड पुलिस को मिला है.दरअसल ’हर हेड हेलमेट’ की शुरुआत 5 अगस्त से हुई थी. अब तक पुलिस ने 22 हजार हेलमेड बांटे हैं. इसके साथ ही 15 अगस्त यानी रक्षा बंधन के दिन ही पुलिस ने 15 हजार 223 हेलमेड लोगों को बांटे थे. यही वजह है कि लार्जेस्ट डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ हेलमेट इन ए डे का टाइटल मिला है. एक ही दिन में सबसे ज्यादा हेलमेट बांटने की वजह से वर्ल्ड रिकार्ड गोल्डन बुक में नाम दर्ज किया गया है।

