*लायंस शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*



*लायंस शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*
रायपुर। लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने 21 जून को शपथ ली।श्रीमती प्रभा मंथा अध्यक्ष बनाई गई हैं।तथा श्रीमती दविन्दर ग्रेवाल और श्रीमती किरण बाला खलको क्रमशः सचिव और कोषाध्यक्ष चयनित हुए हैं। क्लब ने दतरेंगा में करीब चार हजार वर्गफीट में वृद्धा आश्रम के निर्माण में तेजी लाने पर बल दिया। क्लब की चार्टड प्रेसीडेंट श्रीमती सरोज पांडेय ने बताया कि दतरेंगा स्थित योजना अपने आप में अनोखी योजना है जिसके पूरे होने का लोगों को इंतजार है। कार्यक्रम में शपथ अधिकारी द्वारा 12 नये सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *