*यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी*

*यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी*

रायपुरः यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर रखी गई एक्टिवा चोरी हो गई। वह करीब ढाई महीने तक परिसर में खड़ी रही, लेकिन जब मालिक पक्ष लेने पहुंचा तो वह गायब मिली। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर चोरी का अपराध दर्ज किया है।
प्रधान आरक्षक शरद धनगर ने शिकायत दर्ज कराई है। तीन मार्च को यातायात थाना फाफाडीह की टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाया था। इसी दौरान एक्टिवा के चालक विष्णु यादव को नशे में वाहन चलाते पकड़ा था। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। वाहन पर तीन लोग सवार थेऔर नंबर प्लेट भी नियमों के अनुरूप नहीं थी। इसके चलते मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन जब्त कर लिया था।यातायात थाना फाफाडीह परिसर में वाहनों को रखने पर्याप्त स्थान नहीं होने पर 29 मार्च को एक्टिवा गुरुकुल कांप्लेक्स के पास स्थित यातायात मुख्यालय में खड़ी की थी। वाहन पूनम भोयर के नाम पर पंजीकृत बताया गया है। करीब ढाई महीने बाद 15 जून को चालक विष्णु यादव वाहन छुड़ाने पहुंचा, लेकिन वह वहां नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *