*सरकार की ज़िद से जनता की जान जोखिम में, स्काईवॉक विकास की संभावनाओं को अवरुद्ध करने वाला अनुपयोगी ढांचा है-कांग्रेस*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी


*सरकार की ज़िद से जनता की जान जोखिम में, स्काईवॉक विकास की संभावनाओं को अवरुद्ध करने वाला अनुपयोगी ढांचा है-कांग्रेस*
रायपुर/20 मई 2026। स्काईवॉक के निर्माण को सरकार की गैर जरूरी जिद, जानमाल की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम और केंद्रीय जेल की सुरक्षा मानकों के खिलाफ बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा के एक विधायक की ज़िद पूरी करने के लिए यह सरकार संभावित हादसों को जानबूझ कर निमंत्रण दे रही है। एक माह के भीतर ही दो दो बार स्काईवॉक के पैनल टूट कर भीड़ भरे सड़कों पर गिरने की घटना हो चुकी है। राजधानी की छाती पर विकास की संभावनाओं को अवरुद्ध करने वाला अनुपयोगी ढांचा किसी भी तरह से उचित नहीं है। आम जनता की यही मांग है कि इसे तोड़कर वहां पर फ्लाईओवर बनाया जाए जिससे पिक अवर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिले।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इसका ही बात भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के स्मारक के तौर पर जनता के समक्ष खड़ी हुई है। निर्माण पूरा होने से पहले ही पैनलों में जंग लग चुके हैं, पहले से ही कमजोर ढांचा क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा है। सरकार की ज़िद से जनता की जान जोखिम में है। उपयोगिता हीन यह निर्माण नशेड़ियों को अड्डा बनने वाला है, आपराधिक गतिविधियों के लिए आश्रय स्थली बनाना चाहते है सरकार।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि निर्माणाधीन स्काईवॉक सुरक्षा मानकों के भी विपरीत है। केंद्रीय जेल रायपुर के ठीक सामने से ऊंचाई पर बनाए जा रहे संरचना से जेल परिसर की सुरक्षा खतरे में आ गई है। सत्ता में बैठे लोग केवल अपने अहंकार की संतुष्टि के लिए जनता के धन को बर्बाद करके फिजूल निर्माण करा रहे हैं।

सुरेंद्र वर्मामुख्य प्रवक्ताछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीमोबाइल 98262-74000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *