अजीत जोगी की बिगड़ी तबियत…. मेदांता में कराया गया भर्ती…. ऑब्जेर्वशन में रखा गया

रायपुर :- अजीत जोगी की तबियत अचानक बिगड़ गयी है। उन्हें गुड़गांव के मेदांता में भर्ती कराया गया है। रात आठ बजे से उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हुई, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरी सलाह ली, लेकिन रात होते होते उनकी तबियत ज्यादा ही खराब हो गयी। सीने के हल्का दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशल ऑब्जेर्वशन में रखा है। अजीत जोगी के ओ एस डी अशद रउफी ने उनकी तबियत खराब होने और उनके मेदांता में भर्ती होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *