बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जाति के मामले में एक और fir दर्ज हो गया है। उनके खिलाफ बिलासपुर जिले के गौरेला थाने में गुरूवार को आईपीसी की धारा 420,467 और 471 के तहत अपराध कायम कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
इस बार भाजपा नेत्री समीरा पैकरा ने गौरेला थाने में उनके खिलाफ एक और लिखित शिकायत दर्ज कराई है । जिसमें कहा गया है कि अजीत जोगी का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है । उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए लगातार लाभ लिया । इस आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए ।

