*”_सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है,_**_पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”_*
*अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हमारे महासमुन्द जैन समाज की होनहार सुपुत्री कु. कृतिका बाफना ने अपनी अटूट मेहनत और प्रतिभा से एक और स्वर्णिम सफलता हासिल की है।*
*कृतिका ने SVNIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग पूर्ण करने के पश्चात, अपनी जॉब की जिम्मेदारियों को निभाते हुए यह शानदार सफलता हासिल की है और अब उनका चयन देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान IIM लखनऊ (IIM Lucknow) में हुआ है।*
*🌟 समाज के बच्चों के लिए प्रेरणा:**जॉब के साथ-साथ देश की इतनी कठिन परीक्षा को पास करना कृतिका की एकाग्रता और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। आपकी यह सफलता समाज के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए एक अद्भुत उदाहरण और प्रेरणास्त्रोत है कि दृढ़ संकल्प हो तो कार्य के साथ भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।*
*🎓 पारिवारिक परिचय:**🔹 सुपौत्री: श्री गौतम चंद जी – श्रीमती सुशीला देवी बाफना**🔹 सुपुत्री: श्री अजय जी – श्रीमती सरल जी बाफना*
*सकल जैन श्री संघ, महासमुन्द की ओर से कृतिका को, उनके माता-पिता, दादा-दादी एवं संपूर्ण बाफना परिवार को कोटि-कोटि बधाई।*

