*राजधानी में एक दिवसीय “श्री सांवरिया” प्रदर्शनी का आयोजन*

*राजधानी में एक दिवसीय “श्री सांवरिया” प्रदर्शनी का आयोजन*


रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित मारुति सोलिटेयर के क्लब टीआरा में 13 जून को एक दिवसीय “श्री सांवरिया” प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए आयोजिक निधि अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।
इस मौके पर राजधानीवासियों के लिए लक्की ड्रॉ भी आयोजित किए गए । वही बड़ी वैरायटी में शादी समारोह के लिए डिजाइनर और आकर्षक गहने भी उपलब्ध रहे। आयोजक निधि ने बताया कि एक ही छत के नीचे जेवेलरी,साड़ी,सूट, कोर्ड सेट,गिफ्ट एटम्स, कॉस्मेटिक,कान्हा पोशाक सहित विभिन्न प्रकार के सजावट के समान कम दामों पर उपलब्ध रहे। निधि ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है,साथ ही ग्राहकों को उच्च स्तरीय खूबसूरत सामानों को कम दरो में उपलब्ध करवाना है।आयोजन से एकत्रित हुई धन राशि को चैरिटी के माध्यम से जरूरतमंदों तक सेवा कार्य कर पहुंचाया जाएगा। यह आयोजन समाजसेवा एवं सहयोग की भावना से आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *