*ओवर रेट शराब बिक्री पर चार आबकारी अधिकारी निलंबित, आठ को कारण बताओ नोटिस*

*ओवर रेट शराब बिक्री पर चार आबकारी अधिकारी निलंबित, आठ को कारण बताओ नोटिस*

रायपुर : प्रदेश में अनुमानित रेट से अधिक कीमत शराब बेचने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने इस मामले में चार आबकारी अधिकारियों को निलंबित करने के साथ ही आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी थमाया है। विभागीय जांच में लापरवाही और निगरानी में कमी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।निलंबित होने वालों में खैरागढ़ छुईखदान-गंडई के उपनिरीक्षक प्रभाकर सिरमौर, सिमगा के उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, कुरूद के उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा और रायपुर पंडरी वृत्त के उपनिरीक्षक कौशल किशोर सोनी शामिल हैं। वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई केजिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह ध्रुवे, रायपुर के जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा, धमतरी की जिला आबकारी अधिकारी निरूपमा लोन्हारे और बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के अलावा आयुक्त कार्यालय की एडीईओ जेबा खान, जलेश सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सहायक जिला आबकारीअधिकारी चंद्रप्रताप सिंह और सहायक जिला आबकारी अधिकारी (संविदा) अल्ताफ खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब बिक्री में निर्धारित दर से अधिक वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय स्तर पर निगरानी और सख्ती बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *