*सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में भंडारा अनवरत ज़ारी,शर्मा हुए शामिल*

*सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में भंडारा अनवरत ज़ारी,शर्मा हुए शामिल*


रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर में प्रति शनिवार भंडारे का आयोजन विगत 17 वर्षों से ज़ारी है, उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि आज हनुमान जी की महाआरती में भाजपा रायपुर जिला के प्रभारी राजेंद्र शर्मा शामिल हुए, श्री शर्मा ने हनुमान जी की आरती कर छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की कामना कर उपस्थित हनुमानभक्तो को प्रसादी भी वितरित की।
इस अवसर पर कमलेश तिवारी, अंकित राठी, गोविंद शर्मा, योगेश चांडक, सुब्रत घोष, रोशनी मिश्रा, रमित मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, अतुल शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *