*रायपुर में आम आदमी पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 7 जून को,राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे शामिल*


*आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़*
*रायपुर में आम आदमी पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 7 जून को,राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे शामिल*

रायपुर, 06 जून 2026। आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 7 जून को राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय “बदलेगा छत्तीसगढ़, बनेगा खुशहाल छत्तीसगढ़” रखा गया है।इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत सहित 4 नये प्रदेश सह प्रभारी राकेश जाटव, राजेश कुमार,सौरभ झा और समर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन देंगे।आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर विशेष चर्चा की जाएगी।पार्टी का मानना है कि छत्तीसगढ़ की जनता बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की अपेक्षा रखती है। इसी सोच को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की दिशा में कार्य कर रही है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा “बदलेगा छत्तीसगढ़, बनेगा खुशहाल छत्तीसगढ़” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**8461830001**आशीष तिवारी**रायपुर लोकसभा मीडिया प्रभारी**9039522205**निकिता जशवानी**रायपुर जिला मीडिया प्रभारी**9301099368*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *