पाकिस्तान, भारत से खरीदेगा जीवनरक्षक दवाइयां

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापार को पूरी तरह से रोक दिया था लेकिन पाकिस्तान अपने इस स्टैंड पर ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सका। उसकी सारी हेकड़ी कुछ ही दिनों में निकल गई। जीवनरक्षक दवाओं की कमी के चलते पकिस्तान ने भारत के साथ आंशिक व्यापार को फिर से शुरू कर दिया है। खबर है कि पाकिस्तान की सरकार ने भारत में बनने वाली जीवनरक्षक दवाओं के आयात पर अपनी अनुमति दे दी है। भारत से दवाओं के आयात और निर्यात की अनुमति पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय के द्वारा सोमवार को दी गई। इसके संबंध में एक वैधानिक नियामक आदेश जारी किया गया। पाकिस्तान बड़े स्तर पर भारतीय दवाओं को अपने यहां आयात करता है। हर तरह की दवाओं के लिए वो भारत पर आश्रित है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने पिछले 16 महीनों के दौरान भारत से 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की केवल रेबीजरोधी और जहररोधी टीकों की खरीदारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *