*चरामेति फाउंडेशन द्वारा की गई दिव्यांग सहायता*
श्री पिंटू राम साहू एवं श्री महेश्वर पटले जो कि लगभग 80-90 प्रतिशत दिव्यांग है उनके द्वारा “दिव्यांग काइकिंग स्पर्धा” में भाग लेने हेतु की जा रही प्रेक्टिस में सुविधा को ध्यान में रखते हुए “पैरा कैनो सपोर्ट सीट” प्रदान की गई। महेश्वर पटले फुड डिलीवरी का काम ज्यादा से ज्यादा कर सके इस उद्देश्य से उन्हें “लिथियम आयन बैटरी” एवं “चार्जर” प्रदान किया गया। संस्था के राजेंद्र ओझा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम हरीश कोटक, डॉ. मृणालिका ओझा, सी. पी. आर. नायडू, घनश्याम सराठे, सुभाषिनी जतीन्दर भनोट, मुकेश भाई शाह, रमेश राव, रामप्रसाद राव, वी. के. महालया, मनहरणलाल साहू, प्रेम नारायण सोलंकी, मेहूल पटेल, आई. एस. बी. वी. श्रीनिवास राव, वीरेंद्र आडिल, कुलदीप सिंह होरा आदि के सहयोग एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ।
राजेंद्र ओझा चरामेति फाउंडेशन 95754677338770391717

