**ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा होनहार बच्चों एवं नन्हे रोज़ेदारों का सम्मान**
रायपुर। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दिनांक 23 मई 2026, शनिवार को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में “नन्हे रोज़ेदार” एवं “शान ए मुस्तकबिल” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8वीं से 12वीं कक्षा तक के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी बच्चों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं तोहफे देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा उन अभिभावकों का भी सम्मान किया गया जिनकी मेहनत, मार्गदर्शन और बेहतर तरबियत की बदौलत बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की। कार्यक्रम में कहा गया कि बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता की अहम भूमिका होती है और समाज को ऐसे अभिभावकों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11 वर्ष से कम उम्र के उन नन्हे रोज़ेदार बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अल्लाह की रज़ा के लिए रोज़े रखे। संस्था पिछले 9 वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। बच्चों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं आकर्षक तोहफे प्रदान किए गए।
फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि “हम चाहते हैं कि हमारी कौम के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। इसी सोच के साथ हमने नारा दिया है — *‘1 रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ।’* संस्था समय-समय पर ‘कलम का लंगर’ एवं ‘ईदी कलम’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती है।”
फाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट सय्यद फैसल रिज़वी ने कहा कि आज समाज को सबसे अधिक आवश्यकता शिक्षा की है। जब बच्चे यह देखते हैं कि अच्छी शिक्षा और बेहतर प्रदर्शन से उनका तथा उनके माता-पिता का सम्मान होता है, तो अन्य बच्चों में भी सकारात्मक प्रेरणा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि रोज़ा बच्चों को सब्र और संयम की सीख देता है तथा कम उम्र में इस भावना को अपनाना उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार बनता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सलीम राज, इंजीनियर मखमूर इक़बाल प्रदेश अध्यक्ष अल्प संख्यक भारतीय जनता पार्टी, मोहम्मद सोहेल सेठी शहर सीरत कमेटी अध्यक्ष तथा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए और बच्चों की हौसला अफज़ाई की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी ज़ुबेर महमूद, प्रदेश कोषाध्यक्ष अलकाफ गनीवाला, संभाग अध्यक्ष रायपुर असलम खान, सचिव शाहबान खान, सय्यद फैसल इमाम एवं शाहबाज़ खान, हाजी अब्दुल कलीम, रायपुर जिला अध्यक्ष एहतेशाम हुसैन, हमशीरा ग्रुप सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।