राजीव भवन रायपुर में कांग्रेसजनों ने झीरम घाटी के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राजीव भवन रायपुर में कांग्रेसजनों ने झीरम घाटी के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


वीर सपूतों का बलिदान हमेशा रहेगा याद – रहमतुल्ला खान
​आरंग————–
​झीरम घाटी में हुए कायराना नक्सली हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों और शीर्ष नेताओं की स्मृति में सोमवार को राजीव भवन रायपुर में कांग्रेसजनों द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में शामिल आरंग के वरिष्ठ नेता रहमतुल्ला खान ने शहीदों को नमन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ​झीरम घाटी का वह मंजर छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे काला पन्ना है, जिसे कोई भी सच्चा नागरिक कभी भूल नहीं सकता। हमारे नेताओं और जवानों ने माटी की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह बलिदान केवल एक घटना नहीं, बल्कि हमारे लिए प्रेरणा का वो पुंज है जो हमें जनसेवा के मार्ग पर निडर होकर चलने का हौसला देता है। आरंग का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जब तक सूरज-चांद रहेंगे, झीरम के शहीदों का नाम और उनका गौरवशाली बलिदान अमर रहेगा।​श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के दिखाए जन-कल्याण के मार्ग पर चलने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से देश के इन वीर सपूतों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *