*वन बंधु परिषद द्वारा संरक्षक वर्ग की बैठक का आयोजन,छग संभाग के दीपक बने संरक्षक*

*वन बंधु परिषद द्वारा संरक्षक वर्ग की बैठक का आयोजन,छग संभाग के दीपक बने संरक्षक*


रायपुर। वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर द्वारा राजधानी के समता कॉलोनी स्थित श्री रामनाथ भीमसेन भवन में 24 मई को एकल अभियान संभाग संरक्षक वर्ग की बैठक सहित प्रभाग कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़, बंगाल एवं ओडिशा राज्य के प्रतिनिधित्व शामिल हुए।
वही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपक भीमसरिया ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से एकल अभियान के अध्यक्ष राजेश गोयल(दिल्ली),नटवर बंग एवं श्री मिमानी(कलकत्ता) सम्मिलित हुए। सत्र के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत संचालक टोपलाल वर्मा ने भी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने जानकारी दी कि इस बैठक में एकल छत्तीसगढ़ संभाग के अध्यक्ष महेंद्रकान्त संघाणी,उपाध्यक्ष भगवान बंसल एवं सचिव राजीव नंदे, चंदन जैन, सरस्वती, अनिल मुंदडा, अमित अग्रवाल,युवा समिति सचिव कंचन भीमसरिया,महिला समिति मीडिया प्रभारी कविता राठी, अंचल प्रभारी राजश्री गुप्ता,मीना अग्रवाल,अनिल डागा, संजय रुंगटा,रंजना मित्तल शामिल हुए। बैठक में दीपक भीमसरिया को छत्तीसगढ़ संभाग का संरक्षक एवं कंचन भीमसरिया को सह संरक्षक का दायित्व दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *