नवापारा-राजिम-कोलियारी रेत घाट पर 38 हाईवा जप्त कर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके अलावा दो चैन माउंटेन मशीन को घाट पर ही सील कर दिया गया है। इतनी भारी संख्या में जब्त हाईवा को रखने के लिए थाना परिसर में जगह नहीं होने के कारण हाईस्कूल मैदान में रखा गया है। अनुविभाग के अधिकारी सूरज साहू एवं नायब तहसीलदार पवन ठाकुर ने बताया कि महानदी के कोलियारी रेत घाट में एक लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन को लेकर शिकायत सामने आ रही थी। 10 हाईवा के ड्राइवर फरार हो गए हैं इनका नंबर आरटीओ को भेजा गया है। समस्त कार्यवाही के उपरान्त खनिज विभाग को अवगत कराने पर खनिज विभाग की टीम मोके पर पहुंची शेष बची कार्यवाही खनिज विभाग द्वारा पूर्ण की गयी मोके पर खनिज विभाग से डी.के साहू, शाहिद हुसेन नकवी ,सिपाही लोकेश वर्मा पहुंचे
रेत का अवैध उत्खनन, 38 हाईवा व 2 चैन माउंटेन मशीन जब्त खनिज विभाग मोके पर


