*NEET पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षामंत्री का मांगा इस्तीफा*


*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*NEET पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षामंत्री का मांगा इस्तीफा*
*NEET पेपर लीक में छात्रों द्वारा आत्महत्या गंभीर ,केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें -आम आदमी पार्टी*
रायपुर, 22 मई 2026। NEET पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी पार्टी द्वारा राजधानी रायपुर के अम्बेडकर चौक में प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। आप नेताओं के कहा कि यह देश के 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मामला है। यह पूरी तरह से राजनीतिक संरक्षण और बड़े स्तर पर की गई मिलीभगत का परिणाम है। सवाल उठाया कि पिछले NEET पेपर लीक मामलों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा क्यों नहीं दी गई।ऐसे पेपर आमतौर पर लीक नहीं होते। इसका मतलब है कि इसमें बड़े पैमाने पर किसी तरह की मिलीभगत है। इसमें राजनीतिक संरक्षण है। 2017,2021, 2024 और अब 2026 में पेपर लीक,ये अजूबा कैसे हो रहा है? सब मिले हुए हैं। 23 लाख से अधिक बच्चों ने पूरे साल रात-दिन जाग कर पढ़ाई की, और एक ही रात में उनका भविष्य खुलेआम बाजार में नीलाम हो गया। यह पहली बार नहीं है। पिछले 10 बरसों में 89 बार प्रश्नपत्र लीक हुए-48 बार परीक्षा दोबारा हुई। हर बार वही वादे, और फिर वही चुप्पी।
NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के सदमे के कारण देशभर में कई छात्रों द्वारा आत्महत्या करने के दुखद मामले सामने आए हैं। इस घटनाक्रम ने छात्रों और उनके परिवारों के बीच भारी मानसिक तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 21 वर्षीय छात्र रीतिक मिश्रा ने परीक्षा रद्द होने से निराश होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।दिल्ली के आजादपुर इलाके में एक 20 वर्षीय महिला NEET अभ्यर्थी ने परीक्षा रद्द होने के सदमे के कारण अपनी जान दे दी।राजस्थान के सीकर में एक 22 वर्षीय अभ्यर्थी ने परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। गोवा के कर्टोरिम इलाके में एक 17 वर्षीय छात्र ने NEET परीक्षा रद्द होने से व्यथित होकर आत्महत्या कर ली। ग्वालियर में भी 1 छात्र ने आत्महत्या की है। इन सभी मामलों में छात्र परीक्षा रद्द होने और भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण वह अत्यधिक तनाव में थे जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया और इस सबके लिए जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं ।
पंजाब सरकार की अच्छी पहल:
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को पुनः नीट परीक्षा की घोषणा के बाद, पंजाब सरकार ने अगले महीने होने वाली इस पुनः परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने छात्रों को 20, 21 और 22 जून को नीट यूजी 2026 परीक्षा में बैठने के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है ।
आम आदमी पार्टी की मांग है कि केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें, सरकार बच्चों को मुआवजा दे और नीट पेपर लीक पर जेपीसी का गठन तुरंत हो।
*मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी* *आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *