*राजधानी में लगातार चाकूबाजी ने बेसहारा विकलांग नानी का देखरेख करने वाला पोता का धारदार चाकू से हत्या*

*राजधानी में लगातार चाकूबाजी ने बेसहारा विकलांग नानी का देखरेख करने वाला पोता का धारदार चाकू से हत्या*

*जुनेजा ने बेलगाम चाकूबाजी पर जताया नाराजगी, लोगों की सुरक्षा पर उठाया सवाल*रायपुर /राजधानी में आय दिन शहर में चाकूबाज हावी हो चुके हैँ बढ़ते अपराध पर पुलिस का ख़ौफ़ खत्म हो चूका हैँ! ज्ञात हो आर व्ही एच कॉलोनी के दुर्गा नगर के बेसहारा विकलांग नानी का देखभाल करने वाला उसका एक मात्र सहारा नौजवान बिट्टू यादव उम्र 20 वर्ष की धारदार चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई हैँ! जिसकी लाश रेल पटरी किनारे छहमुहा नाला के पास लोगों ने देखा! इसकी सुचना मिलते ही रायपुर उतर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने बेसुध पीड़ित परिवार के एकमात्र विकलांग नानी से मिलने पहुँचे. इस दौरान श्री जुनेजा ने कड़ी निंदा करते हुये राजधानी की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये गृहमंत्री सहित पुरे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई हैँ! मृतक बिट्टू यादव कुछ माह पूर्व मुंबई से लौटकर अपनी नानी का देखभाल करता था .शहर में आये दिन चाकूबाजी ने निर्दोष युवाओं को मौत के घाट उतार कर परिवारों को खौफ की जिंदगी जीने मजबूर कर रही हैँ! शासन प्रशासन आँख में पट्टी बाँध कर सब देख रही हैँ पूरा सिस्टम फेल हो चूका हैँ! जुनेजा ने पुलिस को तत्काल मृतक के दोषियों को ढूंढ कर सजा दिलाने की बात कहीं हैँ साथ ही हर संभव मदद देने का विश्वास दिलाया हैँ! प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष कमल धृतलहरे,विजय सिक्का, संतोष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *