प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में खैरागढ़ जिला इकाई गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति की गयी

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में खैरागढ़ जिला इकाई गठन एवं पदाधिकारी नियुक्ति की गयी।


दिनांक: 19/ 05/ 2026राजधानी रायपुर में शक्ति बाला वेल फेयर फाऊंडेशन के तत्वावधान में, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर द्वारा मंगलवार को 19/05/2026 को, खैरागढ़ जिला की इकाई गठन कर खैरागढ़ जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी।
सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से कार्यरत संस्था शक्ति बाला वेल फेयर फाऊंडेशन द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत नए जिला इकाई का गठन किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर एवं वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई —खैरागढ़ जिला अध्यक्ष – श्री सनत अग्रवाल _खैरागढ़जिला उपाध्यक्ष –श्री घनश्याम वर्मा
खैरागढ़ जिला सचिव – श्री अभिषेक अग्रवाल
खैरागढ़ सह सचिव श्री सुनील कुमार खैरागढ़ कोषाध्यक्ष – श्री हर्ष दशरिया
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर व उपाध्याक्ष हृदेश कौशिक, प्रदेश सचिव अभिषेक ठाकुर, सदस्य गण मे श्रीमती नीना परमार, श्रीमती सुनीता सेन , झरना प्रधान, सुनील सेन , श्रीनिवास ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्था समाज के कमजोर, जरूरतमंद, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई जिला टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर जनहित कार्यों को आगे बढ़ाएगी।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने एवं समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।अंत में सभी सदस्यों एवं सहयोगियों ने नवगठित जिला इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *