*आपातकालीन सेवा को ढाई साल तक बाधित रखने के लिए जनता से माफी मांगे भाजपा सरकार – कांग्रेस*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी


*आपातकालीन सेवा को ढाई साल तक बाधित रखने के लिए जनता से माफी मांगे भाजपा सरकार – कांग्रेस*
*यह गाड़ियां पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने खरीदा था*
रायपुर/18 मई 2026। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा डॉयल 112 सेवा के लिए 400 वाहनों के शुभारंभ को राजनैतिक इवेंट और जनता से धोखा करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिस अपराध के लिए भाजपा सरकार को आम जनता से माफी मांगनी चाहिए उसे ये उपलब्धि बता रहे हैं। विदित हो कि ये 400 गाड़ियां पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा इमरजेंसी सेवा 112 के लिए खरीदी गई थी, नए वाहनों की खरीदी के बाद विभाग को सौंपने की प्रक्रिया के दौरान ही छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन हो गया। नई सरकार आने के बाद से इसे दुर्भावनापूर्वक रोके रखा गया था। यही नहीं 108 के लिए भी 375 एम्बुलेंस विभिन्न पुलिस थानों और अस्पतालों में खड़ी है जिसका अब तक उपयोग नहीं किया गया है। सरकार बताएं कि इन वाहनों को और कितना इंतजार करना पड़ेगा? जनता को इसका लाभ कब मिलेगा?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा आपातकालीन सेवा के लिए खरीदी गई गाड़ियों को ढाई साल तक यार्ड में खड़ी रखना और किराए की गाड़ियों का उपयोग करना कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में हिस्सेदारी के लिए सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग का प्रत्यक्ष प्रमाण, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के दौरान पुलिस विभाग के अंतर्गत 112 के लिए खरीदी गई 400 नई गाड़ियां अमलेश्वर के पुलिस यार्ड में उद्घाटन के इंतज़ार में खड़ी रही, इसी तरह से 108 सेवा के लिए 375 नई एम्बुलेंस प्रदेश के अलग-अलग थाना क्षेत्र और अस्पतालों में खड़ी है इस तरह 108 और 112 दोनों महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए कुल 775 नई गाड़ियां खड़ी है, चर्चा है कि अब ढाई साल बाद अचानक यह सरकार जागी है, अमित शाह से इन 775 गाड़ियों में से 112 की 400 गाड़ियों का आज उद्घाटन कराया है, 108 की 375 गाड़ियां आज भी खड़ी है। विधानसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में केवल पुलिस विभाग द्वारा किराए की गाड़ियों के उपयोग में एक वर्ष के भीतर केवल पुलिस विभाग के द्वारा ही लगभग 350 करोड़ से अधिक का भारी-भरकम राशि खर्च किया गया, नई गाड़ियां खड़ी-खड़ी खराब होती रही, बैटरी और टायर बैठ गए थे लेकिन निर्भरता किराए की गाड़ियों पर? नई गाड़ियां ढाई साल से खड़ी है, जिसका उपयोग करने के बजाय इस सरकार ने किराए की गाड़ियों पर सैकड़ों करोड़ फूंक दिए, यह सीधे तौर पर संसाधनों का दुरुपयोग और कमीशनखोरी का प्रमाण है। अब केंद्रीय गृह मंत्री से 4 उद्घाटन करने मरम्मत के नाम पर सरकारी पैसे फूंके गए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के दुर्भावना की सजा जनता भुगत रही है, इमरजेंसी सेवा भी सरकार की बदनीयती का शिकार हो गई है। आपातकालीन सेवा में रिस्पॉन्स टाईम लगभग तीन गुना बढ़ चुका है। एम्बुलेंस सेवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जरूरत के वक्त मदद नहीं मिल पा रही है। पुलिस और प्रशासन की कार्यक्षमता में पर विपरीत असर हो रहा है लेकिन इस सरकार का चरित्र शुतुरमुर्ग की तरह है। जनता को हो रही असुविधा और पीड़ा से भाजपा नेताओं और इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है। यदि जरा भी नैतिकता बाकी है तो केंद्रीय गृहमंत्री संज्ञान ले, इस संगठित लूट, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे सरकार।
सुरेंद्र वर्मावरिष्ठ प्रवक्ताछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीमोबाइल 98262-74000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *