छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे आरएसएस कार्यकर्ता दादू सिंह कोरेटिया की गोली मारकर हत्या की गई है. आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि घर के बाहर ही आरएसएस कार्यकर्ता को गोली मारी गई है. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दादूसिंह को कुछ लोगों ने आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और उसपर गोलियां बरसा दीं. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 40 वर्षीय दादूसिंह की पत्नी भी घर में ही मौजूद थी. हत्या की इस वारदात को कांकेर दुर्गकुन्दल पुलिस थाना क्षेत्र के कोंडे गांव में अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि नक्सली आज ही कांकेर के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में एक युवक की हत्या किए हैं….

