8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के पास एक चक्रवाती तूफान की सक्रियता से अगले 48 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

जिन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कई गई है, वो राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और ओडिशा। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार और सोमवार को भी बारिश जारी रह सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा के तट से कुछ दूर पश्चिम-मध्य और उससे लगी पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की सक्रियता बनी हुई है। इसके चलते ओडिशा, केरल और कर्नाटक में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। स्काईमेट वेदर का कहना है कि अगले 3 से 4 घंटों के भीतर पश्चिम बंगाल के बर्धमान, हावड़ा, हुगली, कोलकाता, नादिया, उत्तरी 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्बा मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *