नगर निगम जोन क्रमांक 08 अंतर्गत आने वाले दुकानों ठेला गुमतियो पर कार्यवाही कर शुक्रवार 23.08.2019 को कुल 16 दुकानों ठेला गुमतियो से 24500/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया। जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीम से जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू व सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री चंद्रकांत सोनकर एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक राहुल नामदेव और रवि के सहयोग से निगम कोष अंतर्गत आने वाले दुकानों ठेला गुमतियो पर लगातार गंदगी फैलाये जाने वाले दुकानों पर कार्यवाही की जा रही है। जोन क्रमांक 08 में यूजर्स जार्ज वसूली तेजी से चल रही है अब खाली प्लॉट में भी गंदगी पाये जाने पर मालिक से जुर्माना वसूला जा रहा है। जोन आयुक्त स्वच्छता अभियान 2019-20 के चलते सभी वार्ड में साफ-सफाई का कार्य डोर टू डोर करवाया जा रहा है और गंदगी फैलाने वाले दुकानों को जुर्माना कर साफ-सफाई रखने के लिए चेतावनी दी जा रही है।
नगर निगम जोन क्रमांक 08 अंतर्गत गंदगी फैलाने वाले दुकानों पर कल शुक्रवार को कार्यवाही कर कुल 24500 रूपये जुर्माना किया गया।

