पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर देवा नायक ने जताया शोक…

देवा नायक जनपद उपध्यक्ष महसमुंद ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार दु:खद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूं। बता दें कि देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *