*एक लाख की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी विकास सोहन लाल भगत गिरफ्तार*
अंबिकापुर : सरगुजा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) सोहन लाल भगत को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। भगत पर बीज कंपनी के एरिया सेल्स सोहन लाल भगत। मैनेजर से पुलिस तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। टीम ने पहली किश्त लेने के दौरान ही उसे पकड़ लिया। प्रतापपुर निवासी अजीत कुमार कश्यप ने एसीबी में शिकायत दी थी। कश्यप की साईं भव्या सीड्स कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं। कंपनी धान और मक्का के बीज की आपूर्ति करती है। अगस्त माह में बिक्री के बाद बचा बीज अंबिकापुर के दरिमा रोड स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। इधर, कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत को बीज भंडारण की जानकारी मिली। उन्होंने मामले को रफा-दफा करने के लिए कश्यप से तीन लाख की रिश्वत मांगी। कश्यप ने रिश्वत देने से मना कर एसीबी में शिकायत की। सत्यापन के बाद एसीबी ने इतवार को कार्रवाई करते हुए भगत को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ा।

