*तरह-तरह से बहानेबाजी कर हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है सरकार – कांग्रेस*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी


*तरह-तरह से बहानेबाजी कर हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है सरकार – कांग्रेस*
रायपुर/09 अप्रैल 2026। तमाम सरकारी योजनाओं में बार बार वेरिफिकेशन और ई केवाईसी के लिए बाध्य करके लाइन लगवाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है। तरह तरह के बहाने तलाशे जा रहे हैं। जो लोग चुनाव के समय पात्र थे वो भाजपा के चुनाव जीतने के बाद अपात्र कैसे हो गए? किसान सम्मान निधि, कृषि मजदूर कल्याण योजना, महतारी वंदन योजना, पीडीएस सहित सभी योजनाओं में लगभग यही हाल है। विगत दो साल में भाजपा की सरकार आने के बाद से तीन-तीन बार राशन कार्ड का नवीनीकरण किया गया, मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री की फोटो लगवाने के लिए सभी पुराने राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। आधार कार्ड मांगे गए तब भी केवाईसी का बहाना बताया गया, वन नेशन वन कार्ड के नाम पर फिर से लाइन लगवाए, अब एक बार फिर से केवाईसी का बहाना कर बड़ी संख्या में राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने महतारी वंदन योजना के नाम पर छत्तीसगढ़ के लगभग सवा करोड़ विवाहित महिलाओं से फार्म भरवायें, योजना जब शुरू हुई उस दौरान 75 लाख महिलाओं को पात्र बताया, अलग-अलग चरणों में कई बार दस्तावेज मांगे, केवाईसी करवाए गए और अब यह संख्या घटकर 68 लाख हो गई अब एक बार फिर से केवाईसी अनिवार्यता?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार दुर्भावना पूर्वक षड्यंत्र रच रही है ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सके। हजारों की संख्या में राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए, बड़ी संख्या में मनरेगा जॉब कार्ड को भी रद्द कर दिया गया, सब्सिडी भी आम जनता से छीनी जा रही है, यह सरकार अपने वायदों और जनकल्याणकारी योजनाओं से मुकर रही है और इसीलिए तरह-तरह के षड़यंत्र रचे जा रहे है।
सुरेंद्र वर्मावरिष्ठ प्रवक्ताछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीमोबाइल 98262-74000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *