पत्नी ने च्युइंगम लेने से किया इनकार तो पति ने दे दिया तीन🗣️तलाक*

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर के अंदर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।पत्नी की कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पति से च्युइंगम लेने से इनकार कर दिया था।

आजतक से बात करते हुए, इंदिरा नगर निवासी 30 वर्षीय सिम्मी ने बताया कि 2004 में उसकी शादी सईद राशिद के साथ हुई थी। शादी के तुरंत बाद पति और ससुरालवाले उसे और उसके परिवार को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। इस बात से परेशान होकर सिम्मी ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

सिम्मी के मुताबिक सोमवार को उसका पति इसी दहेज उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए सिविल कोर्ट आया था। उस वक्त सिम्मी अपने वकील से बात कर रही थी। इसी दौरान सईद उसके पास आया और उसे एक च्युइंगम देने लगा, लेकिन सिम्मी ने उसे लेने से इनकार कर दिया।

ये बात सईद को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में आकर सिम्मी के साथ गाली गलौच की और फिर उसे तीन बार ‘तालक’ बोल दिया। ट्रिपल तालाक देने के तुरंत बाद वह अदालत परिसर से बाहर चला गया। इसके बाद पीड़ित सिम्मी ने वजीरगंज पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *