*महिला से अश्लील हरकत करने पर शहर काजी को पद से हटाया*
रायपुर : महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में शहर काजी आरिफ अली फारूकी को रात में पद से हटा दिया है। उनके विरुद्ध मिली शिकायत के बाद उलमाये दीन और आईम्माये इकराम की बैठक में यह फैसलाएक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। इसमें मदरसा मुस्लेमीन इस्लाहुल यतीमखाना बैजनाथपारा से जुड़े शहर काजी आरिफ अली फारूकी पर आरोप लगाए। शिकायत मेंउल्लेख किया कि उन्होंने एक महिला के साथ रात एक बजे अश्लील हरकत की। साथ ही महिला से हलाला करवाने, निकाह करने तथा आपत्तिजनक बातचीत करने का भी आरोप लगाया। मुस्लिम समाज एवं उलमाये दीन ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डा. सलीम राज ने बताया कि मामला सामने आने के बाद बुधवार को शहर के प्रमुख उलमा और आईम्मा की बैठक हुई। इसमें सभी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विचार-विमर्श किया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर फारूकी को शहर काजी के पद से हटाने का निर्णय लिया। बैठक में कारी इमरान, अब्दुल रज्जाक, जहीर रहबर, आबाद अली, अशरफ अली सहित अन्य उपस्थित रहे।

