प्रीति जोशी को UHFC का “नारी तू नारायणी सम्मान 2026”, नेतृत्व के लिए सम्मानित

रायपुर छत्तीसगढ मेघा तिवारी



प्रीति जोशी को UHFC का “नारी तू नारायणी सम्मान 2026”, नेतृत्व के लिए सम्मानित*
सामाजिक संस्था UHFC फाउंडेशन (United Hands for Change) द्वारा राजधानी के विमतारा भवन में वर्ष 2026 का “नारी तू नारायणी सम्मान” समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को मान्यता देना तथा अन्यों को प्रेरित करना रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में गुलिस्तान न्यूज़ की स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट प्रीति जोशी को “नारी तू नारायणी सम्मान 2026” से नवाजा गया। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, समर्पण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पत्र में उनकी उपलब्धियों को उनकी मजबूती, ईमानदारी और सशक्तिकरण की प्रेरणा के रूप में वर्णित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं निदेशक सोनम श्रीवास्तव, महेंद्र सिंघानिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संबोधन में उन्होंने कहा, “महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास की कुंजी है। ऐसे आयोजन प्रतिभाशाली महिलाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।”
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की अन्य उल्लेखनीय महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण रहा। UHFC फाउंडेशन ने इस पहल से महिलाओं के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *