30 मार्च 2026 को कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह के मार्गदर्शन एवं अधिष्ठाता एवं निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. मनोज गेंदले के निर्देशन में पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत महासमुंद जिले के गाय पालक किसानों एवं उद्यमियों के लिए *”गाय पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में प्रशिक्षण* कार्यक्रम का शुभारंभ डीन डॉ सुशांत पाल, निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ मनोज गेंदले, निदेशक शिक्षण डॉ मंजू राय, डीन छात्र कल्याण डॉ दुर्गा चौरसिया, प्रशिक्षण आयोजक डॉ.रामचंद्र रामटेके, सहा.प्राध्यापक डॉ.ओ.पी देनानी, डॉ.डी के जोल्हे, डॉ रैना, डॉ. भानु, डॉ रजनी प्राध्यापकगणों तथा महासमुंद के पिथौरा विकासखंड से आए हुए 30 पशु सखी एवं किसान प्रशिक्षणार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में गाय की नस्लें, नस्ल सुधार, पोषण प्रबंधन, आवास, चारा प्रबंधन, वैल्यू एडिशन, दुग्ध उत्पादन तकनीक, विभिन्न बीमारी एवं इनका रोकथाम , पारंपरिक,प्राथमिक चिकित्सा, गाय पालन की विभिन्न योजनाओं, बैंक लोन प्रोसेस की जानकारी एवं फार्म, चारा उत्पादन ईकाई की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ.निशिमा सिंह एवम धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओ पी दिनानी के द्वारा किया गया।
गाय पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ.

