*वनबंधु परिषद महिला समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन,हर्षोल्लास के साथ खेली फूलों की होली*

*वनबंधु परिषद महिला समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन,हर्षोल्लास के साथ खेली फूलों की होली*



रायपुर। वनबंधु परिषद महिला समिति द्वारा राजधानी रायपुर स्थित मारुति लाइफ स्टाइल (कोटा) के मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ एवं भजन का भव्य आयोजन किया गया, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति,उत्साह और आनंद से सराबोर हो गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि सभी भक्तों ने बड़े श्रद्धा भाव से सुंदरकांड पाठ में सहभागिता निभाई और भजनों के माध्यम से भक्तिमय माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। वही कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फूलों की होली रही जिसमें सभी बहनों ने प्रेम, उल्लास और सौहार्द के साथ भाग लिया, फूलों की सुगंध और रंगों से सजा यह आयोजन अत्यंत सुंदर, हर्षोल्लासपूर्ण और यादगार रहा।
महिला समिति की अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने कहा कि सुंदरकांड पाठ मधु मित्तल द्वारा किया गया। साथ ही राजश्री शैल यदु एवं संध्या गुप्ता ने भी मधुर वाणी से सुंदरकांड पाठ में भावपूर्ण मनमोहक प्रस्तुति दी।
वही सचिव सरिता रेखानी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वनबंधु परिषद महिला समिति की सभी उपस्थित बहनों के सहयोग, समर्पण एवं उत्साह से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *